केजरीवाल का सवाल, कौन हो गुजरात का नया मुख्यमंत्री?

शनिवार, 29 अक्टूबर 2022 (11:54 IST)
सूरत। आप के राष्‍ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के लोगों से सवाल किया कि राज्य का अगला मुख्‍यमंत्री कौन होना चाहिए?
 
केजरीवाल ने एक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जारी कर लोगों से 3 नवंबर को शाम 5 बजे तक सुझाव मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि हम परिणामों की घोषणा 4 नवंबर को करेंगे।
 
केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी गुजरात चुनाव के लिए कमर कस चुके हैं। वे जल्द ही राज्य में सीएम पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेंगे।
 

गुजरात का अगला CM कौन होना चाहिए - अपनी राय दीजिए। https://t.co/7voH2ZoTNz

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 29, 2022
चुनाव आयोग गुजरात में 182 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान 1 नवंबर को कर सकता है। बताया जा रहा है कि चुनाव 2 चरणों में होंगे और चुनाव परिणामों की घोषणा 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ ही की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि आप चुनाव मैदान में उतरने से पहले ही राज्य में अपने सीएम उम्मीदवार का ऐलान कर देती है। पंजाब में पार्टी ने भगवंत मान को अपना सीएम उम्मीदवार बनाया था। उनके नेतृत्व में पार्टी ने चुनावों में बड़ी जीत हासिल की थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी