ट्रेन के आगे कूदे समधी-समधिन, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान...

Webdunia
रविवार, 22 अक्टूबर 2023 (18:10 IST)
Uttar Pradesh Crime News : हरदोई जिले में रविवार तड़के एक जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों रिश्ते में समधी-समधिन थे और कथित रूप से दोनों के बीच प्रेम संबंध था। पिछले माह दोनों कहीं चले गए थे लेकिन कुछ दिन बाद लौट आए थे। पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
 
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान लखीमपुर जिले के पसिगवां कोतवाली के सुहाना गांव निवासी रामनिवास (40) और मैगलगंज थाने के मुबारकपुर की रहने वाली उसकी समधिन आशा रानी (39) के तौर पर हुई है।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामनिवास और आशा रानी के बीच प्रेम संबंध था और पिछले माह दोनों कहीं चले गए थे लेकिन कुछ दिन बाद लौट आए थे।
 
उनके मुताबिक, इसके बाद उनके बारे में तरह-तरह की बातें होने लगी और इससे क्षुब्ध होकर दोनों ने रविवार सुबह पिहानी मोड़ ओवरब्रिज के पास सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर ट्रेन के आगे कथित रूप से कूदकर आत्महत्या कर ली।
 
अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने आशंका जताई कि संभवत: दोनों ने समाज में हुई बदनामी के चलते खुदकुशी जैसा कदम उठाया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख