क्या गुजरात में AAP से डर गई है BJP? विधानसभा भंग कर जल्द करवाना चाहती है चुनाव

शनिवार, 30 अप्रैल 2022 (19:09 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के भाजपा नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई। गुजरात में चुनाव से पहले राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई है।
 
भाजपा नेताओं की मुलाकात के बाद आप प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्‍वीट किया। केजरीवाल ने ट्‍वीट में कहा क्या भाजपा अगले हफ़्ते गुजरात विधानसभा भंग करके गुजरात के चुनावों का एलान करने जा रही है? 'आप' का इतना डर?
गुजरात विधानसभा चुनाव साल के अंत में होने वाले हैं। इससे पहले गुजरात की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। इसी के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) ने घोषणा की कि वह भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के साथ गठबंधन में गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी