नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म

शुक्रवार, 19 अगस्त 2016 (14:09 IST)
जयपुर। जयपुर के ब्रह्मपुरी थाने में एक युवती ने 4 युवकों के खिलाफ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि युवती ने गत बुधवार को दी गई शिकायत में राम माली पर पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर जबरन पिलाने के बाद दुष्कर्म करने और बाद में उसे बदनाम करने की धमकी देकर उसके मित्रों राकेश, देवेन्द्र और दीपा पर भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
 
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 384 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (भाषा)
 

वेबदुनिया पर पढ़ें