झारखंड बोर्ड का 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी, 85.48 फीसदी बच्चे पास

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 30 अप्रैल 2024 (12:11 IST)
Jharkhand Board Result 2024: झारखंड बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 85.48% रहा है। साइंस में 72.70%, आर्ट्स में 93.16% और कॉमर्स में 90.60% विद्धार्थी पास हुए। 
 
झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस में 72.7 फीसदी लड़के और 72.67 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। वहीं, कॉमर्स में लड़कों का पास प्रतिशत 88.40% और लड़कियों का 93.46% रहा है।
 
शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने परीक्षा परिणाम जारी किया। झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 जेएसी की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
 
12वीं में एक या दो विषयों में फेल होने की स्थिति में स्टूडेंट्स झारखंड बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा देकर अपना रिजल्ट सुधरवा सकते हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख