जिन्ना की बेटी दीना वाडिया का निधन

शुक्रवार, 3 नवंबर 2017 (11:26 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तान के कायदे आजम मोहम्मद अली जिन्ना की पुत्री और कारोबारी घराने वाडिया समूह की प्रमुख सदस्य दीना वाडिया का गुरुवार को न्यूयॉर्क में 98 साल की उम्र में निधन हो गया।
 
वाडिया समूह से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, श्रीमती दीना वाडिया के परिवार में उनकी बेटी डायना वाडिया तथा पुत्र नुस्ली वाडिया हैं। 
 
पंद्रह अगस्त 1919 को जन्मी दीना वाडिया जिन्ना और उनकी दूसरी पत्नी रत्तनबाई पेटिट (मरियम जिन्ना) की इकलौती संतान थी। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी