कर्नाटक की जयनगर सीट पर कांग्रेस की जीत, भाजपा को 3775 वोटों से हराया

बुधवार, 13 जून 2018 (10:22 IST)
बेंगलुरू। कर्नाटक की जयनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के सौम्य रेड्डी ने भाजपा के बी एन प्रहलाद को 3775 वोटों से हरा दिया। जयनगर सीट पर 11 जून को हुए मतदान में करीब 55 प्रतिशत वोट पड़े थे।
 
कर्नाटक विधानसभा के लिए 12 मई को प्रदेश भर में चुनाव कराए गए थे। हालांकि भाजपा प्रत्याशी बी एन विजयकुमार के निधन के बाद जयनगर में चुनाव स्थगित कर दिया गया था। विजयकुमार इस सीट से विधायक थे। 
 
इस सीट पर विजयकुमार के भाई भाजपा के बी एन प्रहलाद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रामलिंगा रेड्डी की बेटी सौम्या रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला था। 
 
चुनाव से पहले जनता दल (एस) ने पांच जून को अपने प्रत्याशी को मैदान से हटा लिया और अपने सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को समर्थन दिया। मतगणना केन्द्र के भीतर और आसपास पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी