केरल के मुख्यमंत्री विजयन अस्पताल में भर्ती

शनिवार, 3 मार्च 2018 (15:09 IST)
चेन्नई। केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन नियमित मेडिकल चेक-अप के लिए शुक्रवार को यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए और उन्हें रविवार को छुट्टी मिल जाएगी। 
 
यहां ग्रीम्स रोड पर स्थित इस अस्पताल ने एक बुलेटिन में बताया कि 73 वर्षीय विजयन नियमित वार्षिक चेक-अप के लिए शुक्रवार रात 11 बजकर 55 मिनट पर भर्ती हुए। तिरुवनंपुरम में मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार उन्हें रविवार शाम अस्पताल से छुट्टी मिलेगी। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी