भूस्खलन से बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 2 दिन बाद खुला

गुरुवार, 25 मार्च 2021 (15:25 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन के कारण 2 दिन तक आवाजाही स्थगित रहने के बाद रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एकतरफा यातायात बहाल कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ALSO READ: कांग्रेस ने पीएम पर लगाया लोकसभा में नहीं आने का आरोप, कुछ ही देर में सदन पहुंचे मोदी
जिले के कैफेटेरिया मोड़ के पास मलबा हटाने के बाद गुरुवार तड़के राजमार्ग को खोल दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक, यातायात (राष्ट्रीय राजमार्ग रामबन) पारुल भारद्वाज ने कहा कि राजमार्ग पर गुरुवार को ताजा यातायात की अनुमति नहीं दी जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि भूस्खलन के मलबे को हटाने के बाद रामबन और नाशरी के बीच फंसे यातायात को एकतरफा घाटी की ओर जाने की अनुमति दी गई है। पिछले 3 दिन से बर्फबारी और बारिश होने के बाद सोमवार को राजमार्ग बंद कर दिया गया था। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी