मिजोरम में भूस्खलन, 3 की मौत, कई लोग फंसे

शनिवार, 12 मई 2018 (15:58 IST)
सांकेतिक फोटो


एजल। मिजोरम के जेमाबाक इलाके में भूस्खलन की एक घटना में एक नाबालिग समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।


पुलिस ने इसकी जानकारी दी। एजल के जिला पुलिस अधीक्षक सी लालजांगोवा ने बताया कि घटना में तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

शवों को बरामद करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि भूस्खलन में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी