खौफनाक! भरी बस टोल प्लाजा में घुसी, 3 लोगों की मौत, कई घायल

गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (17:43 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के तापी जिले में बड़ा खौफनाक हादसा हो गया, यहां तेज गति से आ रही बारातियों से भरी एक बस सीधे टोल नाके में घुस गई, जिससे 3 कर्मचारियों की मौके पर ही मौत गई, जबकि बस में बैठे 15 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए।

खबरों के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा तापी जिले के मांडल टोल नाके पर गुरुवार सुबह हुआ। यह हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। यह बस बुरहानपुर (महाराष्ट्र) से सूरत लौट रही थी, जिसमें लगभग 40 यात्री सवार थे।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को टोल कैबिन से बाहर निकाला। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती काराया गया है। हादसे में बस ड्राइवर और कंडक्टर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी