छेड़खानी का विरोध करने पर 1 की हत्या, 7 घायल

शनिवार, 13 मई 2017 (08:11 IST)
लुधियाना। 3 लोगों ने छेड़खानी का विरोध करने पर लड़की के भाई की हत्या कर दी और परिवार के 7 अन्य लोगों को घायल कर दिया।
 
पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात पहाली गांव में 24 वर्षीय चंद्र बोस की हत्या कर दी गई और परिवार के 7 अन्य सदस्यों पर हमला किया गया।
 
पुलिस के मुताबिक गांव में ईंट भट्ठा में काम करने वाले परिवार के सदस्य खाना खा रहे थे तभी आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला किया। 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें