Maharashtra assembly bypoll result : ऋतुजा लटके की बड़ी जीत, दूसरे नंबर पर नोटा

रविवार, 6 नवंबर 2022 (14:52 IST)
मुंबई। मुंबई की अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने रविवार को बड़ी जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर नोटा रहा। ऋतुजा को 66,530 वोट मिले जबकि नोटा के खाते में 12,806 वोट गए।
 
इस साल मई में शिवसेना विधायक और ऋतुजा लटके के पति रमेश लटके के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था जिसके लिए 3 नवंबर को मतदान हुआ था।
 
शिवसेना के उद्धव गुट ने ऋतुजा को चुनाव मैदान में उतारा था। भाजपा द्वारा उपचुनाव की दौड़ से अपने उम्मीदवार को हटाए जाने के बाद से यह महज औपचारिकता भर रह गया था।
 
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना विधायकों के एक तबके के विद्रोह की वजह से जून में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (MVA) सरकार के गिरने के बाद महाराष्ट्र में यह पहला चुनावी मुकाबला था।
 
Edited by : Nrapendra Gupta
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी