महाराष्ट्र में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, डिप्टी CM फडणवीस को गृह और वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी, जानिए किसे क्या मिला

रविवार, 14 अगस्त 2022 (17:15 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) शहरी विकास संभालेंगे तो उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को गृह और वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। शिंदे ने 9 अगस्त को 18 मंत्रियों को शामिल कर अपनी 2 सदस्यीय मंत्रिपरिषद का विस्तार किया था। 

9 अगस्त को 18 मंत्रियों को शामिल कर अपनी 2 सदस्यीय मंत्रिपरिषद का विस्तार करने वाले शिंदे ने शहरी विकास विभाग अपने पास रखा है।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि फडणवीस वित्त और योजना विभाग भी संभालेंगे तथा भाजपा के ही राधाकृष्ण विखे पाटिल नए राजस्व मंत्री होंगे।
 
भाजपा के सुधीर मुनगंटीवार को वन मंत्री बनाया गया है। वह पूर्व में भी यह पद संभाल चुके हैं। भाजपा की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल नए उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री होंगे। इसके साथ ही वह संसदीय कार्य विभाग भी देखेंगे। 
 
शिवसेना के शिंदे के नेतृत्व वाले समूह से दीपक केसरकर स्कूली शिक्षा मंत्री बनाए गए हैं और अब्दुल सत्तार को कृषि विभाग दिया गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी