शुभ समय पूछकर एक करोड़ की डकैती, ज्योतिषी समेत 5 डकैत गिरफ्तार

मंगलवार, 22 अगस्त 2023 (08:14 IST)
Maharashtra news in hindi : महाराष्ट्र में पुणे जिले के बारामती में 5 डकैतों ने एक ज्योतिषी से शुभ समय के बारे में मदद मांगी और एक करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति की डकैती कर डाली। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में 5 डकैतों समेत ज्योतिषी को गिरफ्तार किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि 5 डकैत सागर गोफाने के घर में तब घुसे जब वह शहर से बाहर गए थे। आरोपियों ने गोफाने की पत्नी का मुंह बंद कर दिया तथा 95 लाख रुपए नकद एवं 11 लाख रुपए के गहने लेकर चंपत हो गए।
 
पुलिस को सचिन जगधाने, रायबा चव्हाण, रवींद्र भोसले, दुर्योधन उर्फ दीपक जाधव और नितिन मोरे पर शक हुआ। उन्होंने बताया कि उन्होंने डकैती के लिए शुभ समय जानने के लिए एक ज्योतिषी से संपर्क किया।
 
इस पर पुलिस ने ज्योतिषी रामचंद्र चावा को इस अपराध में उसकी भूमिका को लेकर गिरफ्तार किया। पुलिस ने 76 लाख रुपए बरामद किए। मामले की जांच चल रही है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी