कुल्लू में बड़ा हादसा, मणिकर्ण में गाड़ियों पर गिरा पेड़, 6 लोगों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 30 मार्च 2025 (19:15 IST)
Kullu Himachal Pradesh Accident : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो हुआ। मणिकर्ण में एक विशाल पेड़ अचानक कई गाड़ियों पर गिर गया, जिससे वहां खड़े लोग इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों को सूचित करने में जुटा है।

खबरों के अनुसार, प्रदेश के कुल्लू जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यह हादसा मणिकर्ण गुरुद्वारा के सामने हुआ। अचानक एक चीड़ का पेड़ टूटकर कई गाड़ियों पर गिर गया, जिससे वहां खड़े लोग इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।
ALSO READ: हिमाचल में भारी बारिश और हिमपात के कारण कई जगह भूस्खलन, कुल्लू में 112 सड़कें अवरुद्ध
हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों को सूचित करने में जुटा है। माना जा रहा है कि यह हादसा भूस्खलन की वजह से हुआ। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला मौके पर पहुंचे।

कुल्लू के उपसंभागीय मजिस्ट्रेट विकास शुक्ला ने बताया कि मेडिकल टीम, पुलिस और राजस्व अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और बचाव एवं राहत कार्यों का समन्वय कर रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सुक्खू ने जिला प्रशासन को पीड़ितों और उनके परिवारों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के लिये सर्वोत्तम संभव उपचार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी