इसी दिन मेइती और कुकी समुदाय के बीच जातीय संघर्ष हुआ था : अधिकारियों के अनुसार 2023 में इसी दिन मेइती और कुकी समुदाय के बीच जातीय संघर्ष हुआ था जिसमें 260 से ज्यादा लोग मारे गए, लगभग 1500 अन्य घायल हुए और 70,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए। पूरे राज्य में बाजार बंद रहे, सार्वजनिक वाहन सड़कों से नदारद रहे और निजी कार्यालय बंद रहे। सुबह सड़कों पर कुछ निजी वाहन देखे गए। स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थान भी बंद हैं। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रमुख स्थानों पर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।
ALSO READ: मणिपुर में क्या मैतेई और कुकी जनजातियों के बीच बर्फ पिघलेगी?