सरकारी अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार, विधायक गिरफ्तार

गुरुवार, 31 मार्च 2016 (07:57 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस ने मंत्रालय में एक सरकारी अधिकारी के साथ दुर्व्‍यवहार करने के आरोप में निर्दलीय विधायक बच्चू कडु को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में मंगलवार को विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
 
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में अचलपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक को पुलिस ने विधानसभा से बाहर आने के तुरंत बाद गिरफ्तार किया।
 
पुलिस ने अनुसार विधायक अशोक जाधव के साथ कडु सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव बी आर गावित से मिलने गए थे। उन्होंने जाधव के लिए एक अतिरिक्त आवास की मांग की थी जिसे मानने से अधिकारी ने इनकार कर दिया था। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें