मोहम्मद शमी ने एक्सीडेंट में बचाई लोगों की जान, शेयर किया वीडियो

रविवार, 26 नवंबर 2023 (10:29 IST)
Mohammad Shami news : स्टार भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वर्ल्डकप क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद उन्होंने कार एक्सीडेंट के बाद लोगों की जान भी बचाई है। उन्होंने अपने काम और बात से फिर जीत लिया।
 
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो भी शेयर किया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि मैं किसी की जान बचाकर बहुत खुश हूं। वह बहुत भाग्यशाली है, भगवान ने उसे दूसरा जीवन दिया। उनकी कार मेरे सामने नैनीताल के पास पहाड़ी वाली सड़क से नीचे गिर गई। हमने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
 
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शमी घायल शख्स के हाथ में पट्टी बांध रहे हैं। उन्होंने सफेद रंग के कपड़े और लाल रंग की टोपी पहन रखी थी। इस दौरान मौके पर कई लोग खड़े दिखाई दिए। एक सफेद रंग की कार एक पेड़ से टकराई हुई भी दिखाई दे रही है। 
 
उल्लेखनीय है कि शमी ने इस वर्ल्ड कप में 7 मैच खेलकर 24 विकेट हासिल किए। वे प्रतियोगिता में सबसे सफल गेंदबाज थे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
Social media : instagram
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी