Chief Minister of Odisha : मोहन माझी ओडिशा के नए CM, 2 डिप्टी सीएम, नई सरकार का गठन कल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 11 जून 2024 (18:16 IST)
Mohan Charan Majhi to be the new CM of Odisha : ओडिशा में आखिरकार भाजपा ने नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। मोहन चरण माझी को विधायक दल का नेता चुनाव गया है। भाजपा हाईकमान ने नेता के चयन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। मंगलवार को हुई भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मोहन चरण माझी के नाम पर सहमति हो गई। ओडिसा में भी भाजपा दो उपमुख्य‍मंत्रियों वाला फॉर्मूला अपनाएगी। पार्टी ने केवी सिंहदेव को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया है। प्रभाती परीदा ओडिसा की डिप्टी सीएम होंगी।
ALSO READ: मोदी के आभामंडल में डूबे कार्यकर्ता, भागवत के बाद अब आर्गेनाइजर ने दिखाया BJP को आईना
कौन हैं मोहन मांझी : मोहन चरण माझी 4 बार के विधायक हैं। उन्होंने 2024 में BJD वीणा माझी को 11 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। इसके अलावा वे 2019, 2009 और साल 2000 में भी विधायक रह चुके हैं। उपमुख्यमंत्री बनाए गए केवी सिंहदेव ने पटनागढ़ से बीजद के सरोज कुमार मेहेर को 1357 मतों से हराया, जबकि अन्य उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिदा ने निमापारा से बीजद नेता दिलीप कुमार नायक को 4588 मतों से हराया।
 
भाजपा ने हासिल किया था बहुमत : ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार बहुमत के साथ जीत हासिल की है। ओडिशा विधानसभा में कुल 147 सदस्य हैं। 4 जून को आए परिणाम में भाजपा ने 147 में 78 सीटों को जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। नवीन पटनायक की बीजेडी को 51, कांग्रेस को 14, सीपीआईएम को 1 और अन्य को 3 सीटों पर जीत मिली है। 
 
नई सरकार का शपथ ग्रहण कल : 12 जून को ओडिसा में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इसमें शामिल होंगे। समारोह में मोदी के अलावा, केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न भाजपा शासन वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई मेहमान शामिल होंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विधायकों और सांसदों सहित लगभग 50,000 लोगों के शामिल होने का अनुमान है। Edited by : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी