महाराष्ट्र में 36000 से ज्यादा Corona केस, मुंबई में 20000

गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (20:44 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। यहां पिछले 24 घंटे में 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। अकेले मुंबई में 20 हजार 181 मामले आए हैं। 
 
जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 36 हजार 265 मामले आए, जबकि 13 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। हालांकि इस दौरान 8 हजार 907 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। राज्य में ओमिक्रोन के 79 मामले आए हैं। इसके साथ ही राज्य में ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 876 हो गई है। महाराष्ट्र में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1,14,847 हो गई है। 
ALSO READ: कर्नाटक में 5000 से ज्यादा Corona केस, अकेले बेंगलुरु में 4324
लॉकडाउन की ओर मुंबई : दूसरी ओर मुंबई में पिछले 24 घंटे में 20 हजार 181 मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 4 लोगों की मौत हुई है। बीएमसी के मुताबिक मुंबई में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 29.90% फीसदी हो गया है। इस दौरान 67 हजार सेंपल्स की जांच की गई, इनमें से 20181 लोग पॉजिटिव पाए गए। 
ALSO READ: क्रिसमस, नए साल की बुकिंग रद्द होने से होटल क्षेत्र को 200 करोड़ रुपए का नुकसान
मुंबई 20 हजार से ज्यादा मामले के सामने आने के बाद लॉकडाउन की प्रबल संभावना बन गई है। क्योंकि पिछले दिनों मेयर किशोरी पेडनेकर ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि यदि संक्रमण का दैनिक आंकड़ा 20 हजार होता है तो महानगर में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी