बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर तेज रफ्तार SUV ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 3 की मौत

शुक्रवार, 10 नवंबर 2023 (09:20 IST)
Mumbai news in hindi : मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। हादसे में घायल 2 लोगों की हालत गंभीर है।
 
जोन-9 के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कृष्णकांत उपाध्याय ने कहा कि टोयोटा इनोवा कार ने सबसे पहले उस टोल बूथ से लगभग 100 मीटर पहले एक अन्य कार को टक्कर मारी। इसके बाद कार चालक ने मौके से भागने की कोशिश की और वाहन की रफ्तार और तेज कर दी।
 
जैसे ही इनोवा टोल बूथ पर पहुंची, उसने कई अन्य कारों को टक्कर मार दी। हादसे में 9 लोग घायल हो गए। बाद में उनमें से 2 महिलाओं समेत 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। कार के चालक समेत 6 घायलों का इलाज किया जा रहा है और इनमें से 2 की हालत गंभीर है।
 
उपाध्याय के अनुसार, हादसे के समय इनोवा में चालक समेत सात लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सूचना के आधार पर इनोवा के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी