मुंबई में लिव इन पार्टनर की जघन्य हत्या, शव को काटकर कूकर में उबाला

गुरुवार, 8 जून 2023 (09:38 IST)
Mumbai Crime news : मुंबई में एक दिल दहला देने वाले हादसे में एक व्यक्ति ने अपनी लिव इन पार्टनर की बेहद नृशंस तरीके से हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या के बाद शव के कई टुकड़े किए और फिर इन्हें प्रेशर कूकर में उबाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
यह जघन्य हत्याकांड मुंबई के मीरा रोड पर स्थित गीता-आकाशदीप सोसायटी का है। इस सोसायटी की 7वीं मंजिल पर मनोज साहनी पिछले 3 साल से अपनी लिव इन पार्टनर सरस्वती के साथ रह रहा था।
 
पिछले कुछ दिनों से फ्लैट से अजीब तरह की बदबू आ रही थी। बदबू से परेशान लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुहंची पुलिस ने महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया।
 
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की गला रेत कर हत्या की गई है। इसके बाद में उसके शव के करीब 100 टुकड़े किए। शव की बदबू नहीं फैले इसके लिए इन टुकड़ों को कूकर में उबाला गया।
 
पुलिस ने फ्लैट को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। मनोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी