लखनऊ : सिविल कोर्ट के बाहर मुख्तार अंसारी के करीबी गैंगस्टर संजीव जीवा को शूटर्स ने मारी गोली

बुधवार, 7 जून 2023 (16:52 IST)
लखनऊ। Lucknow Civil Court : लखनऊ में एससी-एसटी कोर्ट के बाहर फायरिंग की घटना हुई है। मीडिया खबरों के अनुसार वकील की ड्रेस में आए शूटर्स ने मुख्तार अंसारी के करीबी संजीव जीवा की हत्या कर दी है। गोलीबारी की इस घटना के बाद कोर्ट में अफरा-तफरी मच गई।
न्यूज चैनल्स की खबरो के अनुसार गोलीबारी की घटना में एक बच्ची को भी गोली लगी है। मृतक स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या का अभियुक्त था जो कि मुख्तार अंसारी का करीबी भी बताया जा रहा है। दिनदहाड़े कोर्ट कैंपस में हुई शूटआउट की इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच के लिए पहुंची।  

खबरों के मुताबिक फायरिंग में एक पुलिसवाले को भी गोली लगी है। संजीव जीवा बह्मदत्त मर्डर केस में आरोपी था। फायरिंग में एक बच्ची और महिला भी घायल हुर्अ है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी