Mumbai Metro One: तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो सेवा हुई बाधित, यात्री हुए परेशान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 4 अप्रैल 2024 (14:51 IST)
Mumbai Metro One service disrupted : मुंबई में गुरुवार को सुबह तकनीकी खराबी के कारण घाटकोपर-अंधेरी-वर्सोवा (Ghatkopar-Andheri-Versova) प्रखंड पर मेट्रो (metro) सेवाएं बाधित हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सुबह करीब 10 बजे लगभग 11 किलोमीटर लंबे प्रखंड पर सेवाएं बाधित होने के कारण यात्रियों ने घाटकोपर, अंधेरी और अन्य मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ होने और यात्रियों की लंबी कतार लगने की शिकायत की।

ALSO READ: पानी के भीतर चलने वाली देश की पहली मेट्रो लाइन, जानिए क्या हैं विशेषताएं
 
तकनीकी खराबी के कारण सेवाएं प्रभावित हुईं : मुंबई मेट्रो वन के प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण सेवाएं प्रभावित हुईं। प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी खराबी को अभी तक ठीक नहीं किया गया है। मुंबई मेट्रो वन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो देरी से चल रही थीं। ट्रेन परिचालन नियमित कर दिया गया है और अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं तथा परिचालन सामान्य हैं। असुविधा के लिए खेद है और आपके सहयोग की सराहना करते हैं। हर दिन 3 लाख से अधिक यात्री घाटकोपर-अंधेरी-वर्सोवा मुंबई मेट्रो लाइन 1 का उपयोग करते हैं।(भाषा)
 
Edited by : Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी