भाजपा नेता किरीट सोमैया के वीडियो पर बवाल, पुलिस ने शुरू की जांच

बुधवार, 19 जुलाई 2023 (12:41 IST)
kirit somaiya News : मुंबई पुलिस ने भाजपा नेता किरीट सोमैया के उस वीडियो के संबंध में जांच शुरू कर दी है जिसमें वह आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं। यह वीडियो मराठी समाचार चैनल लोकशाही द्वारा पोस्ट किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
इस वीडियो में सोमैया लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। अजीब तरह के एक्सप्रेशन चेहरे पर ला रहे हैं, जिसके कई मतलब निकलते हैं। चैनल ने दावा किया था कि उनके पास इसी तरह के और भी वीडियो मौजूद हैं।
 
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने विधान परिषद में कहा था कि मामले की गहन जांच कराई जाएगी। फडणवीस राज्य के गृह मंत्री भी हैं। फडणवीस को लिखे एक पत्र में पूर्व सांसद सोमैया ने वीडियो की प्रामाणिकता पर सवाल उठाया था और जांच की मांग की थी।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि वीडियो की प्रामाणिकता की जांच के लिए साइबर और तकनीकी विशेषज्ञों की भी मदद ली जाएगी।
Edited by : Nrapendra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी