संगीतकार आदेश श्रीवास्तव का निधन

शनिवार, 5 सितम्बर 2015 (08:02 IST)
संगीतकार आदेश श्रीवास्तव बीती रात करीब 12.30 बजे मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया।  वे पांच साल से कैंसर से जूझ रहे थे।  

4 सितंबर को ही उनका जन्मदिन था। कल ही बतौर संगीतकार उनकी आखिरी फिल्म ‘वेलकम बैक’ भी रिलीज हुई।
 
 
आदेश श्रीवास्तव पिछले 45 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने हाल ही में कीमियोथैरेपी भी बंद कर दी थी, क्योंकि उनका शरीर इसको लेकर रिएक्ट नहीं कर रहा था। पहली बार आदेश को कैंसर का पता 2010 में लगा था।  

कोकिलाबेन अस्पताल के डॉ. राम नारायण ने बताया कि  आदेश श्रीवास्तव का देर रात करीब साढ़े 12 बजे कोकिलाबेन अस्पताल में कैंसर के चलते निधन हो गया। आदेश ने ‘चलते चलते’, ‘बाबुल’, ‘बागवान’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘राजनीति’ सी कई चर्चित फिल्मों में संगीत दिया था। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें