NDMC के 200 से ज्यादा कर्मचारियों के खाते हैक

शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (07:17 IST)
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के 200 से ज्यादा कर्मचारियों के बैंक खाते को फरवरी में कथित तौर पर हैक कर लिया गया और उससे रुपए निकाल लिए गए।
ALSO READ: बड़ी खबर, सहकारी बैंक भी अब RBI के दायरे में
पुलिस को ऑनलाइन धोखाधड़ी के संबंध में सिर्फ 2 शिकायतें मिली हैं लेकिन एनडीएमसी की कर्मचारी यूनियन ने बताया कि 200 से ज्यादा कर्मचारियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी की वजह से नुकसान हुआ है।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें इस संबंध में 2 शिकायतें मिली हैं और इसे जरूरी कार्रवाई के लिए आगे बढ़ाया गया है। पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह धोखाधड़ी एटीएम कार्ड के क्लोनिंग के जरिए हुई है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी