नेफ्यू रियो 5वीं बार बने मुख्‍यमंत्री, क्रूस बनी नगालैंड की पहली महिला मंत्री

मंगलवार, 7 मार्च 2023 (15:24 IST)
कोहिमा। नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) के नेता नेफ्यू रियो ने पांचवीं बार नगालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल ला गणेशन ने 72 वर्षीय नेता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी इस मौके पर मौजूद थे।
 
टी आर जेलियांग और वाई पैटन को राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कराई गई। रियो के मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने भी शपथ ली।
 
अपने मजाकिया अंदाज के लिए देश भर में सोशल मीडिया पर लोकप्रिय, भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख तेमजेन इम्ना अलॉन्ग और पहली बार नगालैंड विधानसभा के लिए चुनी गई दो महिलाओं में शामिल सलहौतुओनुओ क्रूस ने भी मंत्रिमंडल सदस्य के रूप में शपथ ली।
 
रियो अपने राज्य में सर्वदलीय सरकार का नेतृत्व करेंगे, जहां कोई विपक्षी दल नहीं होगा। एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन ने हाल में संपन्न नगालैंड चुनाव में राज्य विधानसभा की 60 सीटों में से 37 सीटें जीतीं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी