निशिकांत दुबे का दावा, कल्पना सोरेन के लिए चंपई सोरेन को CM पद छोड़ने का फरमान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 11 अप्रैल 2024 (10:33 IST)
Jharkhand Politics : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया कि हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन को कल्पना सोरेन के लिए मुख्‍यमंत्री पद छोड़ने का फरमान जारी किया है। भाजपा सांसद के बयान से झारखंड की राजनीति एक बार फिर गरमा गई।
 
दुबे ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि पिछले 2 दिन से झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरोन जी किसी सरकारी या पार्टी के कार्यक्रम में नजर नहीं आ रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि सूचना अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने उन्हें कल्पना सोरेन जी के लिए मुख्यमंत्री छोड़ने का फरमान जारी किया है। सीता सोरेन जी, लोबिन जी व चमरा लिंडा जी ने निर्णय ले लिया है, खेला होबे? 
उल्लेखनीय है कि चंपई सोरेन ने फरवरी में राज्य के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके कुछ ही दिनों बाद सीता सोरेन झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थी।
 
झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर 4 चरणों में मतदान होना है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 11 सीटें जीती थी। उसकी सहयोगी आजसू पार्टी को एक सीट मिली। वहीं कांग्रेस और जेएमएम को एक-एक सीट मिली थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी