BJP महिला कार्यकर्ताओं ने अश्लील वीडियो भेजने वाले को सरेआम पीटा

हिमा अग्रवाल

सोमवार, 14 जुलाई 2025 (18:21 IST)
कोमल है कमजोर नहीं, शक्ति का ही नारी है, यह पंक्ति उस समय सटीक बैठी जब महिलाओं ने एक शख्स पर चढ़ा आशिकी का भूत चपप्ल बरसाते हुए उतारा। दे दनादन चप्पल बरसाती ये महिलाएं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता हैं जबकि पिटने वाला शख्स भाजपा से जुड़े बूथ लेबल के नेता का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

यह व्यक्ति पार्टी की महिला पदाधिकारियों को अश्लील वीडियो भेजकर लगातार परेशान कर रहा था। कई बार उसे समझाया गया कि वह अपनी इन हरकतों को छोड़ दे। इसके बावजूद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो महिला कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाल लिया और सरेआम उसकी जमकर धुनाई कर दी। पिटाई का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
मामला आगरा के खंदौली क्षेत्र का है, यहां के रहने वाले आरोपी आनंद शर्मा नाम काफी समय से महिलाओं को लगातार व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक फोटो भेज रहा था। इन पीड़ित महिलाओं में भाजपा महिला मोर्चा की एक पदाधिकारी भी शामिल हैं, जिनको बार-बार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोपी आनंद ने अपने आपत्तिजनक वीडियो चेहरा ढंककर बनाए और भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं को भेजे थे।
 
शिकायतकर्ता महिलाओं ने आरोपी को सुधरने की नसीहत भी दी, लेकिन इसके बावजूद जब आरोपी नहीं सुधरा, तो महिला मोर्चा की दर्जनों कार्यकर्ता उसके घर पहुंच गईं। आरोपी की कमरे में पहचान करते हुए उसे बाहर खींचा गया और देखते ही देखते चप्पलों, थप्पड़ों और घूंसों की बारिश शुरू हो गई। महज 1 मिनट के वीडियो में आरोपी को 22 से ज्यादा बार पीटा गया, जिसके उसकी 'आशिकी' का भूत उतराते हुए घसीट के घर से बाहर लाकर सार्वजनिक रूप से भी सजा दी गई ताकि जीवन मैं ऐसा दुस्साहस दोबारा न कर सके।
 
 धुनाई का यह वीडियो महिलाओं द्वारा रिकॉर्ड किया गया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आरोपी आनंद खंदौली में एक मैरिज होम संचालित करता है और उसका एक रिश्तेदार भाजपा में बूथ अध्यक्ष है। हालांकि आरोपी के परिजनों ने महिलाओं से माफी मांगकर मामला शांत कराने की कोशिश की, जिसके चलते यह मामला वहीं शांत हो गया। 
 
भाजपा महिला मोर्चा की ज़िलाध्यक्ष उपमा गुप्ता ने घटना के वीडियो अपनी फेसबुक पर साझा करते हुए कड़ा संदेश दिया। उन्होंने लिखा है कि..अश्लील वीडियो भेजकर हमारी बहनों को परेशान करने वाले आनंद शर्मा की आज महिला मोर्चा ने जमकर पिटाई की है। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा..मनचले अब संभल जाओ। न चेतावनी मिलेगी, ना माफ़ी। औरतें सिर्फ चूड़ियां नहीं पहनतीं, तलवार उठाना भी जानती हैं।
 
 हालांकि भले ही पुलिस को कोई शिकायत न मिली हो, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन की नजर इस पर बनी हुई है। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आरोपी की पिटाई लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। Edited by: Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी