बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद के MLC पद से इस्तीफा दे दिया। वे 16 मार्च को राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। नीतीश ने सभापति को अपना इस्तीफा सौंपा। पार्टी के कई नेता चाहते थे कि नीतीश कुमार ऐसा कदम न उठाएं, लेकिन मुख्यमंत्री अपने फैसले पर अडिग रहे।
नितिन नवीन ने एक्स पर अपनी पोस्ट में इस्तीफे की जानकारी देते हुए कहा, पार्टी ने मुझे जो नई भूमिका दी है, उसके माध्यम से भी मैं अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए सदैव तत्पर एवं संकल्पित रहूंगा। मेरे कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता के साथ मेरा जो अटूट संबंध है, वह सदैव बना रहेगा और मुझे हमेशा नई ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन देता रहेगा। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2047 के विकसित भारत एवं विकसित बिहार बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में मैं निरंतर प्रयासरत रहूंगा।