वेलेंटाइन डे पर हर छात्रा को बॉयफ्रेंड बनाना जरूरी, कॉलेज ने जारी किया नोटिस

मंगलवार, 24 जनवरी 2023 (20:18 IST)
पारादीप (ओडिशा)। ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के एक कॉलेज ने एक फर्जी नोटिस को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नोटिस में संस्थान की सभी छात्राओं को 14 फरवरी को ‘वेलेंटाइन डे’ से पहले अनिवार्य रूप से एक प्रेमी (बॉयफ्रेंड) बनाने का निर्देश दिया गया है।
 
एसवीएम ऑटोनॉमस कॉलेज के प्राचार्य के जाली हस्ताक्षर वाला ‘नोटिस’ सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया है। नोटिस में एक निर्देश था कि लड़कियों को कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति तब तक नहीं दी जाएगी जब तक कि वे 14 फरवरी से पहले अपने लिए बॉयफ्रेंड को नहीं चुनतीं।
 
कक्षाओं में भाग लेने के लिए पात्र होने के लिए छात्राओं को न केवल बॉयफ्रेंड बनाना होगा बल्कि उन्हें अपनी योग्यता की पुष्टि के लिए प्रिंसिपल के कार्यालय में अपने बॉयफ्रेंड की तस्वीरें भी जमा करनी होंगी।
 
प्राचार्य बिजय कुमार पात्रा ने कहा कि हमने फर्जी नोटिस देखा है। कुछ शरारती तत्वों ने इसे प्रसारित कर दिया है। यह हमारे कॉलेज की प्रतिष्ठा को खराब करने के लिए किया गया है। 
प्राचार्य ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी छवि खराब करने के लिए उनके हस्ताक्षर का गलत इस्तेमाल किया गया। पात्रा ने कहा कि मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
 
जगतसिंहपुर थाने के एक अधिकारी ने प्राचार्य की शिकायत मिलने की पुष्टि की और कहा कि मामले की जांच की जा रही है। एजेंसियां Edited By : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी