पद्मश्री प्रोफेसर राधामोहन का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

Webdunia
शुक्रवार, 11 जून 2021 (12:03 IST)
नई दिल्ली। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित ओडिशा के पर्यावरणविद राधामोहन का शुक्रवार को भुवनेश्वर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। पीएम मोदी ने राधामोहन के निधन पर शोक व्यक्त किया।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्वीट कर लिखा- प्रोफेसर राधामोहन जी कृषि के प्रति विशेष रूप से स्थायी और जैविक प्रथाओं को अपनाने के प्रति गहरे जुनूनी थे। उन्हें अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी से संबंधित विषयों पर उनके ज्ञान के लिए भी सम्मानित किया गया था। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख