Punjab Flood : पंजाब में बाढ़ से भारी तबाही, 2.40 लाख हेक्टेयर फसल को नुकसान

शुक्रवार, 14 जुलाई 2023 (18:38 IST)
Flood devastation in Punjab : पंजाब में बीते कई दिनों से लगातार बारिश होने के कारण बाढ़ आने से लगभग 2.40 लाख हेक्टेयर धान की फसल बर्बाद होने की आशंका है। इसमें से 83000 हेक्टेयर से अधिक की फसल को दोबारा बोया जाएगा। धान की फसल को मुख्य रूप से पटियाला, संगरूर, मोहाली, लुधियाना, जालंधर और फतेहगढ़ साहिब जिलों में नुकसान हुआ है।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा, बारिश की वजह से 2.40 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल प्रभावित हुई है और इसमें से 83000 हेक्टेयर से अधिक की फसल को दोबारा बोया जाएगा। उन्होंने बताया कि धान की फसल को मुख्य रूप से पटियाला, संगरूर, मोहाली, लुधियाना, जालंधर और फतेहगढ़ साहिब जिलों में नुकसान हुआ है।
 
अधिकारी ने बताया कि किसानों को फसल की दोबारा रोपाई के लिए धान की नर्सरी दी जाएगी और उन्हें धान की पीआर 126 किस्म और बासमती बोने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फसल के नुकसान का सटीक आकलन करने के लिए एक विशेष गिरदावरी कराई जाएगी।पंजाब में 30 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में धान उगाया जाता है। यह एक खरीफ फसल है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी