UP में सांड की टक्कर से महिला सिपाही की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

सोमवार, 21 मार्च 2022 (21:03 IST)
उत्तर प्रदेश के हरदोई में अपने पिता के साथ जा रही प्रशिक्षु महिला कांस्टेबल की बाइक एक आवारा सांड से टकरा गई। जिसमें पिता-पुत्री को गंभीर चोट आई। बाद में इलाज के दौरान प्रशिक्षु महिला कांस्टेबल की मौत हो गई।

खबरों के अनुसार, प्रशिक्षु महिला कांस्टेबल की मुरादाबाद में ट्रेनिंग चल रही थी। वह होली का अवकाश लेकर मुरादाबाद से हरदोई आई थी। वह अपने पिता की बाइक से घर जा रही थी।

इसी बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सांड से टकरा गई। जिससे पिता-पुत्री को गंभीर चोट आई। बाद में इलाज के दौरान प्रशिक्षु महिला कांस्टेबल की मौत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रशिक्षु महिला कांस्टेबल हवा में उछलकर करीब 5 मीटर दूर सड़क पर गिर गई। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोटें आई थी।
File Photo

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी