सीमा हैदर बनेंगी सचिन के बच्चे की मां, देंगी 5वें बच्चे को जन्म

सोमवार, 1 जनवरी 2024 (18:51 IST)
सचिन से प्यार के लिए पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर फिर सुर्खियों में आ गई हैं। वे अब सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं। यानी अब सीमा 5वें बच्चे को जन्म देंगी। सीमा हैदर ने मीडिया को खुद कहा कि सचिन और उनका एक बच्चा हो। सीमा अपने साथ पाकिस्तान से 4 बच्चों को लेकर भारत आई थी।
 
खुद सीमा ने दी जानकारी : 2024 के पहले ही दिन प्रेग्नेंसी को लेकर सीमा हैदर फिर से चर्चा में आ गई हैं। फिलहाल वे अभी पति सचिन मीना के साथ ग्रेटर नोएडा में रह रही हैं। खबरें हैं कि सीमा हैदर जल्द ही पति सचिन मीना के बच्चे की मां बनने वाली हैं। यह जानकारी खुद सीमा हैदर ने दी है। 
 
एजेंसियों ने की थी पूछताछ : नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर 2023 में खूब चर्चा में रहीं। सीमा हैदर के साथ-साथ भारत में उसके पति सचिन मीना और उसके परिवारवाले भी चर्चा में बने रहे। अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने पर सीमा हैदर और सचिन मीना के घरवालों से सुरक्षा एजेंसियों ने कई बार पूछताछ की।
 
लड़का ही होगा : टीवी इंटरव्यू के दौरान सचिन के पिता ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने बहू का हाथ देख लिया है और उसे लड़का ही होगा। उन्होंने कहा कि वो जिसका हाथ देखकर बताते हैं वो कभी झूठ नहीं होता। Edited By : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी