हादसे में बाल-बाल बचे पप्पू यादव, काफिले में शामिल कार के परखच्चे उड़े

मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023 (08:19 IST)
बक्सर। पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी संयोजक पप्पू यादव आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। इस भीषण हादसे में काफिले में शामिल एक गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक एक्सिडेंट में 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
यह हादसा उस समय हुआ जब पूर्व सांसद पप्पू यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुबारकपुर कांड में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। हादसा एक ट्रक द्वारा बार बार ओवरटेक करने की वजह से हुआ। काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई।

Bihar | A vehicle in the carcade of Jan Adhikar Party chief Pappu Yadav met with an accident in Buxar on 13th February, driver Sudhir Kumar and party's Buxar president Sunil Kumar injured. Pappu Yadav was unhurt in the incident. pic.twitter.com/bpVD9BBq6d

— ANI (@ANI) February 14, 2023

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी