हिमाचल में शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने का प्रस्ताव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 13 जनवरी 2024 (09:45 IST)
Proposal to increase the age of marriage from 18 to 21 in Himachal : हिमाचल प्रदेश कैबिनेट (Himachal Pradesh cabinet) की मीटिंग में शुक्रवार को शिमला में हुई। इस बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। राज्य में अब लड़कियों की शादी  21 साल (21 years) में हो सकती है। कैबिनेट ने लड़की की शादी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष करने का प्रस्ताव पारित किया। 18 से 21 वर्ष करने का यह प्रस्ताव अब केंद्र सरकार (Central Government) को भेजा जाएगा।
 
शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की मीटिंग हुई। यह मीटिंग करीब 3 घंटे तक चली। इस मीटिंग में हिमाचल में नई फिल्म पॉलिसी को मंजूरी दी गई। फिल्म काउंसिल बनाने को भी मंजूरी दी गई है।
 
इस कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री विधवा एकल नारी योजना और हिमाचल प्रदेश डिजिटल पॉलिसी को भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा पीरियड बेस्ड गेस्ट टीचर भर्ती करने का फैसला लिया गया है। कैबिनेट ने इसके लिए 2,600 पद मंजूर किए हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें