Ravi Beas water tribunal: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने बुधवार को कहा कि राज्य के पास किसी भी प्रदेश को देने के लिए एक बूंद भी पानी नहीं है। मान ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के बीच नदी जल विवादों के निपटारे के लिए गठित 'रावी ब्यास जल अधिकरण' (Ravi Beas water tribunal) के समक्ष यह बात कही।
पंजाब के पास कोई अतिरिक्त पानी नहीं है : एक आधिकारिक बयान के अनुसार मान ने कहा कि पंजाब के पास किसी अन्य राज्य के साथ साझा करने के लिए कोई अतिरिक्त पानी नहीं है और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार पानी की उपलब्धता का पुनर्मूल्यांकन आवश्यक है। उन्होंने अधिकरण के सदस्यों से राज्य के लोगों को न्याय दिलाने का भी आग्रह किया। अधिकरण के सदस्य रावी जल प्रणाली के दौरे के लिए पंजाब में हैं।