उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी और दशहरा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयादशमी की पूर्व संध्या पर बुधवार को जारी अपने संदेश में धामी ने कहा कि विजयादशमी का त्योहार अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पावन त्योहार हमें इस बात का भी स्मरण कराता है कि सच्चाई का साथ देने वालों की हमेशा जीत होती है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि बुराई पर अच्छाई की विजय के इस पावन पर्व पर भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को आत्मसात कर जीवन को सार्थक बनायें। उन्होंने कहा कि धर्म और सत्य की विजय के इस मंगल पर्व पर प्रभु श्रीराम से यही प्रार्थना है कि सब सुखी हों, सबका कल्याण हो, हर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आए।