राजस्थान के जालोर में यात्रियों से भरी बस से टच हुआ बिजली का तार, 6 यात्रियों की मौत

Webdunia
रविवार, 17 जनवरी 2021 (07:33 IST)
जालोर। राजस्थान के जालोर में शुक्रवार रात हुए एक दर्दनाक हादसे में यात्रियों से भरी एक बस पर बिजली के तार से टच होने से आग लग गई। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई।
 
जालोर के महेशपुरा इलाके में हुए इस हादसे में जहां छह यात्रियों की मौत हो गई, वहीं 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख