भजनलाल सरकार में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा का इस्तीफा, क्या है इसका लोकसभा चुनाव से कनेक्शन?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 4 जुलाई 2024 (11:27 IST)
Kirodilal meena resigns : राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सौंप दिया। दावा किया जा रहा है कि मीणा ने दौसा में भाजपा की हार की वजह से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है।
 
कहा जा रहा है कि मीणा पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि इस्तीफे का ऐलान उन्होंने आज किया। हाल ही में वे राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र में भी शामिल नहीं हुए थे।

इस्तीफे के बाद उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, रघुकुल रीति सदा चलि आई। प्राण जाई पर बचन न जाई।
<

रघुकुल रीति सदा चलि आई।
प्राण जाई पर बचन न जाई।।

(श्रीरामचरितमानस)

— Dr.Kirodi Lal Meena (@DrKirodilalBJP) July 4, 2024 >
इस बीच राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा का लगातार अपमान हो रहा था। भाजपा आलाकमान उनसे मिलने का टाइम नहीं दे रहा था।
 
किरोड़ी लाल 2 बार लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। वह पहले 5 बार विधायक भी रह चुके हैं। उनको पार्टी ने राज्य में कृषि एवं उद्यान और ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी थी।
 
गौरतलब है कि दौसा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा ने भाजपा के कन्हैयालाल मीणा को 2 लाख वोटों से हराया था। लोकसभा चुनाव के बाद से ही कहा जा रहा था कि किरोड़ीलाल इस्तीफा दे सकते हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख