कोई भी देश के लोकतंत्र को हिला नहीं सकता : राजनाथ

सोमवार, 27 जून 2016 (08:41 IST)
रांची। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि कोई भी देश के लोकतंत्र को हिला नहीं सकता क्योंकि यह किसी दूसरे देश से नहीं आया है बल्कि हमारी धमनियों में है।
आपातकाल को याद करते हुए सिंह ने कहा कि वास्तव में 1971 में ही आपातकाल शुरू हो गया था जब संसद द्वारा यह संशोधन पारित किए गए कि अदालतें भी कोई समीक्षा नहीं कर सकतीं।
 
उन दिनों, जब वह 18 महीने के लिए जेल में डाल दिए गए थे, को याद करते हुए सिंह ने कहा, 'क्या वह लोकतंत्र था।' सिंह ने इंदिरा गांधी के निर्वाचन के खिलाफ अदालत के बाद के फैसले को स्मरण किया।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें