रामलीला में सिंहासन पर बैठे दशरथ की हार्ट अटैक से मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 24 सितम्बर 2025 (14:28 IST)
Heart Attack in Ram leela : हिमाचल प्रदेश के चंबा में रामलीला के मंचन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंच पर दशरथ की भूमिका निभा रहे अमरेश महाजन की सिंहासन पर बैठे बैठे हार्ट अटैक आ गया और वे कुर्सी से गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है। 
 
घटना मंगलवार रात करीब 8:30 बजे की है। राम लीला मंचन के दूसरे दिन दशरथ दरबार और सीता स्वयंवर का मंचन होना था। मंच पर दशरथ दरबार लगा था। अचानक अमरेश महाजन बेहोश होकर गिर पड़े। साथी कलाकार उन्हें तुरंत संभालकर पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
अमरीश करीब 40 वर्षों से चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित होने वाली रामलीला में सक्रिय रूप से भाग ले रहे थे। वे रामलीला में दशरथ और रावण की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते थे।
 
बताया जा रहा है कि 73 वर्षीय अमरेश ने पहले ही अपने साथियों से कह दिया था कि यह उनकी आखिरी रामलीला होगी। लोगों को ये बात मजाक लगी थी, लेकिन उनकी ये बात सच हो गई और अभिनय करते करते उनकी मौत हो गई।
edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी