शर्मनाक, 80 साल की महिला से बलात्कार

रविवार, 21 जनवरी 2018 (07:45 IST)
पुणे। पुणे से 25 किलोमीटर दूर तालवड़े गांव में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा करीब 80 वर्ष की एक वृद्ध महिला से बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। 
 
जिला पुलिस ने बताया कि घटना 12 और 13 जनवरी की मध्यरात्रि की है जब महिला घर में अकेली थी। देहू रोड पुलिस ने बताया कि यह मामला दर्ज कराया गया, जब वृद्ध महिला ने घटना की जानकारी अपने बेटे को दी। 
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने बेटे के लौटने पर उसे घटना की जानकारी दी। वह उसे अस्पताल ले गया। अस्पताल के अधिकारियों ने उन्हें मामले की जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत एक मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी