जम्मू में अचानक आई बाढ़ में फंसे 5 लोगों को बचाया

बुधवार, 22 जून 2022 (11:55 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई जिस कारण 5 लोग फंस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी, हालांकि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों ने फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बचा लिया।
 
अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ के जवानों का एक दल मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान चलाया गया।(सांकेतिक चित्र)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी