बॉलीवुड स्टार रिया सेन का घर जलकर खाक

रविवार, 12 अप्रैल 2015 (09:31 IST)
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री रिया सेन के घर पर रात करीब 1.30 बजे आग लग गई। हादसे के समय रिया घर में अपने परिवार के साथ मौजूद थी।
 
आग लगते ही रिया घर से बाहर निकल आईं और आसपास के लोगों को सूचित किया। आग से पूरा घर जलकर राख हो गया।
 
सुत्रों के अनुसार एयर कंडीशन में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यह आग लगी। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें