सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 9 लड़कियां और 5 लड़के गिरफ्तार

गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (00:05 IST)
फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में नेशनल हाइवे 2 के किनारे एक मॉल में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से नौ लड़कियां व 5 लड़कों को गिरफ्तार किया हैं। पकड़े सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 
एनआईटी की डीसीपी आस्था मोदी का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर-20 के समीप मैनहट्टन मॉल में एक मसाज पार्लर हैं जिसमें जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। पुलिस टीम ने नकली ग्राहक बनकर मॉल के मसाज पार्लर में छापा मारा।
 
उन्होंने बताया कि मौके से 9 लड़कियां व 5 लड़कों को पकड़ा गया हैं, जिसमें मसाज पार्लर का एक संचालक भी शामिल है। बाकी के चार जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में रंगेहाथों पकड़ा गया है। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी