सोनभद्र में पत्थर की खदान का एक हिस्सा ढहा, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 16 नवंबर 2025 (08:17 IST)
सोनभद्र जिले में ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में शनिवार को पत्थर की एक खदान में दुर्घटना होने से कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।  बीएन सिंह ने बताया कि ‘कृष्णा माइंस’ का एक हिस्सा ढह जाने से वहां कार्यरत कुछ मजदूर दब गए हैं।
उन्होंने कहा कि दबे हुए लोगों को निकालने का प्रयास अल्ट्राटेक कंपनी, दुसान कंपनी, ओबरा पावर कंपनी और अन्य के सहयोग से किया जा रहा है। 
ALSO READ: लखीमपुर खीरी : गुजरात में पकड़े गए 3 आतंकियों में शामिल सुहैल के घर से छापेमारी में काले रंग का कपड़ा ATS ने किया बरामद
मीडिया खबरों के मुताबिक जब खदान के अंदर काम चल रहा था। इसी दौरान पत्थर की एक भारी दीवार अचानक गिर पड़ी और मजदूर उसके नीचे दब गए।
घटना की जानकारी पर समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड, जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के साथ ही प्रशासन, पुलिस, खनन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचे। Edited by : Sudhir Sharma 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी